बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के चॉकलेटी बॉय इमरान खान (Imran Khan) पिछले लम्बे समय से ब्रेक पर चल रहे हैं, जो जल्द ही अपने मामा आमिर खान (Aamir Khan) की अपकमिंग मूवी ज्वाइन कर सकते हैं। बीते दिनों इमरान खान वीर दास की फिल्म हैप्पी पटेल में दिखाई दिए थे, जिसमें उनका छोटा सा रोल था लेकिन आमिर खान की अपकमिंग मूवी में इमरान खान लम्बा ही नहीं बल्कि दमदार किरदार प्ले करते दिखाई देंगे। ऐसा सुनने में आ रहा है कि इमरान खान ने अपने मामा की अगली फिल्म के लिए लुक टेस्ट भी दिया है ताकि मेकर्स को पता लग सके कि वो किरदार में फिट लगेंगे या नहीं...। (इसे भी पढ़ें: Video: दोस्त की शादी में Shah Rukh Khan के लाडले ने किया ऐसा काम, सोशल मीडिया पर मचा हल्ला)
Imran Khan Joins Ashneer Grover Biopic (Image Source: Social Media)
Ashneer Grover Biopic में दिखेंगे Imran Khan
मिडडे की ताजा रिपोर्ट की मानें तो आमिर खान बीते कुछ दिनों से बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर की बायोपिक पर काम कर रहे हैं, जिसकी कास्टिंग इन दिनों चल रही है। श्रद्धा कपूर पहले ही इस मूवी के लिए कास्ट हो चुकी हैं और हाल ही में इमरान खान ने भी इस मूवी के लिए लुक टेस्ट दिया है। आमिर ने अपने भांजे इमरान खान को एक अहम किरदार प्ले करने को दिया है, जिसके लिए इमरान खान ने लुक टेस्ट दिया है। अंदरखाने की खबरों के अनुसार, आमिर खान और मूवी के मेकर्स को इमरान खान का लुक टेस्ट पसंद भी आया है। (इसे भी पढ़ें: गहने से कैश तक सब गायब... FIR फेम Vipul Roy के घर हुई लाखों की चोरी, नौकरानी ने रची गहरी साजिश?)
Ashneer Grover Biopic: 10 गुना बड़ी हुई आमिर खान की 200 करोड़ी मूवी, श्रद्धा कपूर के बाद हुई 1 नई एंट्री
अशनीर ग्रोवर की बायोपिक को राहुल मोदी डायरेक्ट करेंगे। पिछले साल श्रद्धा कपूर ने एक लाइव चैट के दौरान फैंस को बताया था कि वो राहुल मोदी की अगली मूवी में दिखाई देंगी। श्रद्धा ने कहा था, "मैं राहुल की एक फिल्म कर रही हूं। मैं इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकती हूं लेकिन ये जल्द ही शुरू होगी।" श्रद्धा कपूर ने चैट के दौरान ये भी कहा था कि इस फिल्म की कहानी स्टार्ट-अप के आसपास घूमती दिखाई देगी।
बॉलीवुड में वापसी का रास्ता तलाश रहे हैं इमरान खान
अभिनेता इमरान खान एक वक्त बॉलीवुड की जान हुआ करते थे, जिनकी तुलना रणबीर कपूर से होती थी। वक्त के साथ उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली क्योंकि उनकी निजी लाइफ में काफी उथल-पुथल चल रही थी लेकिन अब वो दोबारा बॉलीवुड में पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। छोटी-छोटी फिल्मों से ही इमरान खान अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।
