Ashish Vidyarthi Marraige: एक्टर आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) ने 60 साल की उम्र में रुपाली बरुआ (Rupali Barua) से शादी कर ली है। एक्टर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अब एक्टर की पहली पत्नी राजोशी विद्यार्थी ने उनकी शादी की खबर पर एक पोस्ट शेयर किया है। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि राजोशी का ये पोस्ट आशिष की दूसरी शादी से ही संबंधित है। इस पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस की भावनाएं नजर आ रही हैं, साफ पता चल रहा है कि आशीष की दूसरी शादी से राजोशी काफी हर्ट हैं, सोशल मीडिया पर राजोशी का ये पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस एक्ट्रेस को हिम्मत रखने की सलाह दे रहे हैं। आइए इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।
ashish vidyarthi marriage
यह भी पढ़ें- Kiara Advani संग ऑनस्क्रीन रोमांस करेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा, फिर दिखेगी डिंपल और विक्रम बत्रा की जोड़ी
'आपको तकलीफ होती है अगर..'
राजोशी ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'याद रखें सही व्यक्ति आपसे यह सवाल नहीं करेगा कि आप उनके लिए क्या मायने रखते हैं। वे वह काम कभी नहीं करेंगे, जिससे आपको दर्द होगा क्योंकि उन्हें यह बात पता होगी।' इसके साथ ही एक और इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए राजोशी ने कहा, 'आशा है कि ज्यादा सोचना और संदेह अभी आपके दिमाग से बाहर निकल जाए। स्पष्टता भ्रम की जगह ले सकती है। शांति आपके जीवन को भर दे। आप काफी लंबे समय से मजबूत रहे हैं, अब आपका आशीर्वाद प्राप्त करने का समय आ गया है। तुम इसके लायक हो।'
Rajoshi Vidyarthi post
60 की उम्र में रचाई शादी
फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में दोबारा शादी रचाई ली है। आशीष विद्यार्थी ने असम की रहने वाली रूपाली बरूआ के साथ एक क्लोज सेरेमनी में 35 मई के दिन 7 फेरे लिए और जन्म-जन्म का रिश्ता बांध लिया है।
