लंदन की सड़कों पर मिस्ट्री गर्ल संग घूमते दिखे Aryan Khan, PICS हुईं वायरल

अभिनेता शाहरुख खान के साहबजादे आर्यन खान की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वो एक मिस्ट्री गर्ल के साथ लंदन की सड़कों पर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • लंदन में छुट्टियां बिता रहे हैं आर्यन खान
  • सड़कों पर मिस्ट्री गर्ल के साथ आए नजर
  • इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हुईं दोनों की पिक्स

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बड़े साहबजादे आर्यन खान एक बार फिर से मीडिया की खबरों में छा चुके हैं। ना...ना... इस दफा वो अपनी किसी सीरीज या मूवी की वजह से नहीं बल्कि लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। असल में आर्यन खान की कुछ तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वो किसी मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखाई दे रहे हैं। लंदन की सड़कों से वायरल हुईं ये तस्वीरें और वीडियोज इस वक्त चारों ओर चर्चा में हैं और हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि आखिरकार ये हसीना कौन है, जो आर्यन खान की रातों की नींद उड़ा रही है।

लंदन की सड़कों पर मिस्ट्री गर्ल संग घूमते दिखे Aryan Khan, PICS हुईं वायरल

लंदन की सड़कों पर मिस्ट्री गर्ल संग घूमते दिखे Aryan Khan, PICS हुईं वायरल (Image Source: Instagram/AI)

कौन है Aryan Khan की मिस्ट्री गर्ल

इन दिनों आर्यन खान देश से बाहर छुट्टियां बिता रहे हैं। लंदन में वो खुशनुमा वक्त बिताने में बिजी हैं और दोस्तों के साथ खुश हैं। हाल ही में वो एक लड़की के साथ लंदन कसीनो गए थे, जहां से दोनों की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आईं। इन तस्वीरों और वीडियोज ने सबको हैरत में डाल दिया है कि आखिरकार ये लड़की कौन है, जिसके साथ आर्यन खान वक्त बिता रहे हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में किसी को समझ नहीं आ रहा है कि ये मिस्ट्री गर्ल कौन है लेकिन इतना जरूर बताया जा रहा है कि ये लड़की आर्यन खान के सपनों की रानी है।

End of Feed