Shahrukh Khan के बेटे के लिए बदले Kangana Ranaut के सुर, नए प्रोजेक्ट पर तुरंत कर डाली टिप्पणी

Kangana Ranaut Comment on Aryan Khan new Project : कंगना रनौत ( Kangana Ranaut) के इस कॉमेंट पर फैंस अलग-अलग राय दे रहे हैं, सोशल मीडिया पर जैसे ही ये बात सामने आई लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि अब उनके सुर बदल गए हैं। आइए आपको बताते हैं कंगना ने आर्यन खान( Aryan Khan) के बारे में क्या कहा

Kangana Ranaut Comment on Aryan Khan new Project : अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद कंगना रनौत( Kangana Ranaut) ने शाहरुख खान( Shahrukh Khan) के बेटे के आने वाले प्रोजेक्ट पर अपनी राय रखी है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ बागी मोड में रहने वाली एक्ट्रेस ने आज स्टार किड के लिए कुछ ऐसा बोला है जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। फैंस का कहना है कि कंगना रनौत के सुर बदल गए हैं और वह अब बॉलीवुड इंडस्ट्री की तारीफ कर रही है। आइए आपको बताते हैं कंगना ने आर्यन खान( Aryan Khan) के बारे में क्या कहा

Kangana Ranaut Comment on Aryan Khan new Project

बीती रात नेटफ्लिक्स ने रेड चिलीज( Red Chillies) जो कि शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) का प्रोडक्शन हाउस है के साथ अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है। इस नए प्रोजेक्ट में कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान( Aryan Khan) बतौर निर्माता डेब्यू कर रहे हैं, ये आर्यन खान का पहला प्रोजेक्ट है जो ओटीटी वेब सीरीज के साथ आ रहा है। आर्यन खान के इस प्रोजेक्ट पर अब अभिनेत्री कंगना ने टिप्पणी की है।

End of Feed