Aruna Irani On Mehmood: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा अरुणा ईरानी लगभग 5 दशक से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। अरुणा ईरानी ने अपने अब तक के करियर में एक से एक यादगार परफॉर्मेंस दे है लेकिन 'बेटा', 'मिली' और 'लावारिस' जैसी फिल्मों में उनेक काम को याद किया जाता है। अरुणा ईरानी ने 1990 के दशक में फिल्ममेकर कुकू कोहली से शादी की थी। कुकू कोहली संग शादी करने से पहले अरुणा ईरानी काफी समय तक दिग्गज कॉमेडियन और एक्टर महमूद के साथ रिलेशनशिप में थीं। हाल ही में जूम से बात करते हुए अरुणा ईरानी ने दिवंगत कॉमेडी एक्टर के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। अरुणा ईरानी का कहना है कि महमूद ने उनका फायदा उठाया था।
Pic Credit: Instagram
महमूद के प्यार में थीं अरुणा ईरानी
अरुणा ईरानी ने बताया कि उनकी मां ने महमूद संग रिश्ते को खत्म करने के लिए कहा था। हालांकि एक्ट्रेस बार-बार अपनी मां को यह समझती रहीं कि वो उनके साथ हैं। अरुणा का मानना है कि महमूद ने उनके करियर में बहुत मदद की थी। इसके बाद वो उन्हें डेट करने लगी थीं। अरुणा ईरानी ने आगे कहा, 'महमूद जी पहले से दो बार शादी कर चुके थे। मुझे घर तोड़ने वाली का टैग मिल रहा है। मेरी मां को यह रिश्ता पसंद नहीं था और उन्हें लगता था कि यह गलत है। जब मैं फेमस हो गई तो महमूद मुझसे बचने लगे। मैं उन्हें पूरी तरह से दोष नहीं दूंगी क्योंकि उन्होंने मेरे स्ट्रगल के दिनों में मेरा बहुत साथ दिया था।' (इसे भी पढ़ें: Bhooth Bangla: अक्षय कुमार स्टारर को मिली नई रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक)
अरुणा ने यह भी बताया कि महमूद ने उनका फायदा उठाया। ईरानी ने आगे कहा, 'महमूद का रवैया देखकर मुझे लगने लगा था कि वो मेरा फायदा उठा रहे हैं। चीजें मेरे बहुत मुश्किल होने लगी थीं।'
अरुणा ईरानी से शादी करना चाहते थे महमूद
अरुण ईरानी ने आगे बताया कि महमूद उनसे शादी करना चाहते थे। उन्होंने कहा, 'वो मुझसे तीसरी शादी करना चाहते थे। उनके धर्म में इसकी इजाजत थी लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। यह गलत था।' अरुणा ईरानी के इस खुलासे ने सभी को चौंका दिया है।
