Jolly Llb 3: जॉली एलएलबी 3 के रिलीज होने के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म के तीसरे पॉर्ट पर मोहर लगा दी है। इस फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर अरशद वारसी (Arshad Warsi) ने कंफर्मेशन दे दिया है। जॉली एलएलबी का फर्स्ट पार्ट साल 2013 में रिलीज हुआ था। फिल्म में सौरभ शुक्ल (Saurabh Shukla) और अरशद वारसी की जुगल बंदी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म के दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी लीड रोल में थे। अक्षय की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
Akshay Kumar and Arshad Warsi (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Entertainment News 8 June 2023: रामायण में हुई यश की एंट्री, परवीन बॉबी की बायोपिक में नजर आएंगे उर्वशी रौतेला
फैंस इस फिल्म के तीसरे पार्ट का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। एक्टर अरशद वारसी ने कहा, जॉल एलएल बी 3 पर काम हो रहा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार भी नजर आएंगे। फिल्म में अरशद और अक्षय दोनों नजर आएंगे।
जॉली एलएली बी 3 पर मेकर्स ने शुरू किया काम
एक्टर ने आगे कहा, दर्शकों को बहुत मजा आने वाला है। इसके अलावा एक्टर ने कहा कि अभी मुन्नाभाई 3 पर काम नहीं हो रहा है। मैं और संजय दत्त तो चाहते हैं फिल्म बने। लेकिन अभी टाइम है।
एक्टर ने बताया कि जॉली एलएल बी 3 अगले साल फ्लोर पर आ सकती हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर करेंगे। अभी फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम हो रहा है। अरशद का कहना है कि फिल्म का तीसरा पार्ट बाकी 2 से बेहतर होगा। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अरशद वारसी की वेब सीरीज असर 2 हाल ही में रिलीज हुई है। असुर 2 को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अरशद वारसी के साथ इस सीरीज में बरुण सोबती लीड रोल में है।
