Arjun Ustara: शाहिद कपूर स्टारर का फाइनल शेड्यूल जल्द होगा पूरा, बनने जा रही है विशाल भारद्वाज की 'सबसे कमर्शियल' फिल्म

Shahid Kapoor's Arjun Ustara: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने फिल्म 'देवा' की असफलता के बाद अब विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) के निर्देशन में बन रही गैंगस्टर ड्रामा 'अर्जुन उस्तारा' की शूटिंग काफी पहले शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने अब इस मूवी के फाइनल शेड्यूल को पूरा करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Shahid Kapoor's Arjun Ustara: साल 2024 में इस बात की पुष्टि कर दी गई थी कि बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की नेक्स्ट मूवी डायरेक्टर विशाल भारद्वाज संग होगी। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन के तहत किया जा रहा है। प्रोडक्शन्स हाउस ने यह भी घोषणा करते हुए बताया था कि यह फिल्म साल 2025 में 5 दिसंबर के दिन दुनिया भर में रिलीज की जाएगी। शाहिद कपूर स्टारर इस मूवी को 'अर्जुन उस्तारा' टाइटल दिया गया है। बताया जा रहा कि विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) के निर्देशन में बन रही गैंगस्टर ड्रामा अब तक की सबसे 'कमर्शियल' फिल्म होगी।

Shahid Kapoor's Arjun Ustara

सबसे बड़ी 'कमर्शियल' मूवी होगी 'अर्जुन उस्तारा'

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक विशाल भारद्वाज ने निर्देशन में बन रही शाहिद कपूर की 'अर्जुन उस्तारा' अपने अंतिम चरण में है। इस फिल्म का फाइनल शेड्यूल जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस महीने फिल्म की स्टारकास्ट जॉर्जिया में शूटिंग करती नजर आएगी। मेकर्स फिल्म की शूटिंग को किसी हालत में जून महीने में फिनिश कर देंगे।

End of Feed