धुरंधर 2 के बाद इस मूवी में खतरनाक विलेन बनेंगे अर्जुन रामपाल, बॉक्स ऑफिस पर मच जाएगा धमाल

Arjun Rampal Upcoming Movie: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई कर रही है। इस बीच अर्जुन की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि वो ऋषभ शेट्टी की मूवी में धमाल मचाएंगे।

Arjun Rampal Upcoming Movie: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म धुरधंर 2 रिलीज हुई, जिसे लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई कर रही है। मूवी ने चंद दिनों में ही 250 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। बता दें कि फिल्म धुरंधर 2 में अर्जुन रामपाल एक खूंखार विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं। इस बीच अर्जुन की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि वो ऋषभ शेट्टी की मूवी में धमाल मचाएंगे।

arjun rampal film

pic credit-instagram

अर्जुन रामपाल ने मिलाया ऋषभ शेट्टी संग हाथ

अर्जुन रामपाल को धुरंधर: द रिवेंज में मेजर इकबाल के किरदार के लिए खूब तारीफ मिल रही है। अब खबर है कि वे ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्म द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज में शामिल हो गए हैं। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन रामपाल इस फिल्म में मुख्य खलनायक का किरदार निभाएंगे। फिल्म में शेफाली शाह राजमाता जीजाबाई (शिवाजी महाराज की मां) के रोल में हैं। संदीप सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस साल के दूसरे हफ्ते में प्रोडक्शन शुरू करेगी। यह छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी, उनके अदम्य साहस, रणनीतिक प्रतिभा और भारी मुश्किलों के खिलाफ बहादुरी की शानदार कहानी होगी। फिल्म को विजुअली भव्य बताया जा रहा है। धुरंधर 2 के बाद यह अर्जुन रामपाल की पहली बड़ी फिल्म होगी।

End of Feed