Kuttey Motion Poster Out: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की अपकमिंग फिल्म कुत्ते (Kuttey) का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज हुआ था। फिल्म में मौजूद सभी कलाकारो का फर्स्ट लुक शेयर किया गया है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मदान, कुमुद मिश्रा और शारदुल भारद्वाज मुख्य भूमिकाओं में हैं। अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर कुत्ते से फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस मोशन वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'एक हड्डी और 7 कुत्ते'।
kuttey first look (credit pic: instagram)
वीडियो में अर्जुन कपूर कहते हैं, गोली सर पे मार दे, मैटर खत्म। एक्टर पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई दे रहे हैं। तब्बू भी कॉप के रोल में हैं और वो कहती हैं कि तो क्या शेर भूखा होगा तो जहर खा लेगा। नसीरुद्दीन शाह इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं और कहते हैं मुंह मांगे दाम दूंगा उसे उड़ाने के। वहीं, कोंकणा शर्मा खून से लथपथ नजर आ रही हैं और कहती हैं बकरी हम, कुत्ता तू और शेरा तेरा मालिक।
अर्जुन कपूर ने शेयर किया कुत्ते से फर्स्ट लुक
कुत्ते को लव रंजन और विशाल भारद्वाज प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म को आसमान और विशाल भारद्वाज प्रोड्यूस कर रहे हैं। आसमान ने विशाल को 7 खून माफ, मटरू की बिजली का मंडोला और पटाखा जैसी फिल्मों में असिस्ट किया है। ये फिल्म अगले साल 13 जनवरी को रिलीज होगी। हाल ही में अर्जुन कपूर और राधिका मदान साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। फैंस को पुलिस के रोल में अर्जुन कपूर में काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। एक्टर को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदे है। एक्टर की हाल ही में एक विलेन रिटर्न्स रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों पर काम कर रहे हैं।
