Allu Arjun-Rashmika Mandanna Pushpa 2: अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल की फिल्म पुष्पा 2021 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। साल के अंत में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी थी। अब हर कोई इसके सीक्वल के लिए सुपर एक्साइटेड है। पुष्पा-2 एक मचअवेटेड फिल्म है और इसके बारे में हर अपडेट प्रशंसकों के इंतजार को मुश्किल बना रहा है। हाल ही में अफवाहें थीं कि बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर, पुष्पा 2 का हिस्सा बनने जा रहे हैं। फिल्म के साथ कई नाम जुड़ रहे हैं और अर्जुन उनमें से एक था। लेकिन क्या वह वाकई पुष्पा 2 का हिस्सा हैं?
arjun kapoor
पुष्पा-2 का हिस्सा होंगे अर्जुन कपूर?
एक साक्षात्कार में फिल्म के निर्माता नवीन यरनेनी ने इस बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि अर्जुन कपूर के पुष्पा 2 का हिस्सा होने की सभी खबरें झूठी हैं। यह अफवाह थी कि अर्जुन कपूर, पुष्पा-2 में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाने जा रहे हैं। हालांकि, निर्माता ने स्पष्ट किया है कि यह भूमिका पहले भाग के अनुसार फहद फासिल द्वारा ही निभाई जा रही है। निर्माता ने यह भी खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग इस महीने के अंत तक शुरू हो जाएगी।
पुष्पा फिल्म से अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को अपने फिल्मी करियर में बड़ी सफलता मिली है। वे अब देश भर में लोकप्रिय सितारे हैं। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया था और हर किसी को फिल्म में अल्लू अर्जुन का स्वैग खूब पसंद आया था। फिल्म का एंड अल्लू अर्जुन और फहद फासिल के बीच वॉर के साथ हुआ था। सीक्वल में वहीं से कहानी आगे बढ़ाने की उम्मीद है। यह भी बताया गया है कि अल्लू अर्जुन, पुष्पा-2 के लिए अलग-अलग लुक आजमा रहे हैं। वहीं पुष्पा में सामंथा रूथ प्रभु का एक आइटम नंबर भी था। ऊ अंटावा गाने से सामंथा ने पर्दे पर आग लगा दी थी।
