Arjun Kapoor on Malaika Arora's Post: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। कई मीडिया रिपोर्ट्स यह बताया कि कुछ सालों तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहने के बाद अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। हैरानी की बात यह है कि ब्रेकअप की अफवाहों के बाद अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को साथ में भी नहीं देखा गया। हाल ही में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के एक पोस्ट पर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपना रिएक्शन देते हुए एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं।
मलाइका अरोड़ा हमेशा से सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस को अक्सर अपनी पिक्स और वीडियोज पोस्ट करते हुए देखा गया है। मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट कई पिक्स शेयर की हैं। इन पिक्स में एक्ट्रेस को बालकनी में आराम करते हुए देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने लिखा, 'मैं तुम्हें अपने दिल और दिमाग से प्यार नहीं करती, मैं तुम्हें अपनी आत्मा से प्यार करती हूं, जब तक मेरा दिमाग से भूल नहीं जाती और मेरा दिल रुक नहीं जाता।'
मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट पर अब अर्जुन कपूर ने भी रिएक्शन दिया। अर्जुन के साथ मलाइका अरोड़ा के कई फ्रेंड्स और फॉलोअर्स ने भी इस पोस्ट पर रिएक्शन दिया है। अर्जुन कपूर के इस पोस्ट क देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'अर्जुन इज बैक।' वहीं दूसरे ने पोस्ट में लिखा, 'अर्जुन और मलाइका अरोड़ा को फिर से साथ हो जाना चहिए।'
