मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

Arjun Kapoor on Malaika pregnancy: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की प्रेग्नेंसी की खबर को झूठ बताया है। अर्जुन कपूर ने कहा है कि इस तरह की खबरें पर्सनल लाइफ के साथ खिलवाड़ जैसा है, जो एथिकल नहीं है।

मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी

Arjun Kapoor on Malaika pregnancy: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा को लेकर कुछ देर पहले ही एक न्यूज पोर्टल ने यह जानकारी दी थी कि वो अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, जिस कारण लोग इस खबर पर भरोसा करने को मजबूर हो गए थे कि जल्द ही बॉलीवुड का ये कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करेगा। हालांकि अर्जुन कपूर ने अपने लेटेस्ट पोस्ट से इस खबर को झूठा बताया है। अर्जुन कपूर ने इंपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को लेकर जो खबर फैल रही है, वो पूरी तरह से बेबुनियाद है।
अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है, 'पिंकविला ये सबसे घटिया चीज हो सकती है, जो आप लोगों ने की है। जो खबर आप लोगों ने छापी है, वो एथिकल नहीं है। पत्रकार ऐसी घटिया खबरें लिख रहे हैं और बच रहे हैं क्योंकि हम लोग उन्हें कुछ कह नहीं रहे हैं। ऐसी खबरें तुरंत ही सब जगह फैल जाती हैं और सच बन जाती हैं। यह गलत बात है। आप लोगों को हमारी पर्सनल लाइफ के साथ खेलने का कोई हक नहीं है।'

Arjun Kapoor

End Of Feed
अगली खबर