Mere Husband Ki Biwi Movie Poster: बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की रोमांटिक-कॉमेडी मूवी 'मेरे हसबैंड की बीवी' (Mere Husband Ki Biwi) लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अब मेकर्स ने फैन्स की बेताबी को बढ़ाते हुए इस मूवी का फर्स्ट पोस्टर जारी किया है। तीनों एक्टर्स अपने-अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर करते हुए मजेदार कैप्शन दिया है।
अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'खींचों… और खींचों!!! शराफत की यही सजा तो होती है... कलेश हो या क्लैश, फंसता तो मुझ जैसा आम आदमी है।' पोस्टर साझा करते हुए अर्जुन कपूर ने बताया है कि फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' 21 फरवरी, 2025 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अर्जुन कपूर के बाद भूमि पेडनेकर ने कैप्शन में लिखा, 'कलेश!!! कौन सा कलेश? जो मेरा है...वो मेरा रहेगा...कोई मुंह मारने आया...तो कटेगा।' रकुल प्रीत सिंह ने लिखा, 'जीवन म्विन कलेश ना चाहिए हो...तो बिन बुलाये मेहमान और बिना मलतब का सामान...बाहर फेंक देना चाहिए।'
'मेरे हस्बैंड की बीवी' का निर्देशन मुदस्सर अजीज (Mudassir Aziz) द्वारा किया गया है। इस फिल्म जैकी भगनानी द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है। फिल्म में लव ट्रायंगल देखने को मिलेगा। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर को आखिरी बार फिल्म 'सिंघम अगेन' में देखा गया था। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। वहीं दूसरी ओर रकुल प्रीत सिंह फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
