अरबाज खान की पत्नी शूरा खान ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, प्रेग्नेंसी ग्लो देख फैन्स ने की तारीफ

Sshura Khan flaunts baby Bump: बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान की पत्नी शूरा खान को हाल ही में मुंबई के एक आईवियर स्टोर से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान शूरा खान को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए भी देखा गया। शूरा खान का ये वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

Sshura Khan flaunts baby Bump: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने साल 2023 में 24 दिसंबर के दिन मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान (Sshura) से निकाह किया। अरबाज खान और शूरा खान की जोड़ी को फैन्स भी पसंद करते हैं। काफी समय से ऐसी खबरें हैं कि शूरा खान जल्द ही अरबाज खान के बच्चे की मां बनने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान शूरा खान को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए भी देखा गया। शूरा खान का यह वीडियो इंटरनेट की दुनिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

Sshura Khan flaunts Baby Bump

शूरा खान ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

शूरा खान इस वीडियो में मुंबई में एक आईवियर स्टोर से बाहर निकलती हुई नजर आ रही हैं। शूरा खान को सीढ़ियों से उतारते वक्त बड़ी सावधानी बरतते हुए देखा गया। पैपराजी ने यह पल अपने कैमरे में कैद किया। ढीले-ढाले कपड़े पहने हुए शूरा खान बेहद प्यारी लग रही हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'शूरा खान के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'बहुत प्यारी हो आप।'

End of Feed