अरबाज़ खान के बच्चे की मां बनने वाली है शूरा खान, 57 की उम्र में फिर से बाप बनेगा एक्टर!!

Arbaaz Khan's Wife Shura Khan is Pregnant: लेटेस्ट स्पॉटिड वीडियो में अरबाज़ खान की पत्नी शूरा खान ( Shura Khan) मीडिया से बचती नजर आई। ढीले-ढाले कपड़ों में शुरा ने अपना बेबी बंप छिपाने की कोशिश की, लोगों का कहना है कि अरबाज़ 57 की उम्र में दोबारा बाप बनने वाले हैं।

Arbaaz Khan's Wife Shura Khan is Pregnant: बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता अरबाज़ खान ( Arbaaz Khan) ने पिछले साल ही अपनी लॉंग टाइम गर्लफ्रेंड शूरा खान ( Shura Khan) से शादी की थी। एक छोटी सी प्राइवेट पार्टी में अरबाज़ खान ने शूरा खान को परिवार से मिलवाया था। तब से लेकर अबतक दोनों स्टार्स कपल्स गोल देते रहते हैं। वहीं लास्ट नाइट अरबाज़ खान और शुरा को साथ में स्पॉट किया गया। इस मौके पर जिस तरह अरबाज़ खान अपनी पत्नी का ध्यान रख रहे थे उसे देखकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है। लोगों का कहना है कि क्या शुरा प्रेग्नेंट हैं।

Arbaaz Khan's Wife Shura Khan is Pregnant

पैपराजी पेज पर सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि अरबाज़ ( Arbaaz Khan) और शूरा किसी कैफे से बाहर निकल रहे हैं। शुरा खान ने खूबसूरत लियोपार्ड प्रिन्ट का को-ऑर्ड सेट पहना है वहीं अरबाज़ खान नॉर्मल व्हाइट-टीशर्ट और जीन्स में नजर आ रहे हैं। जैसे ही दोनों बाहर निकलते हैं अरबाज़ खान शुरा को आराम से पकड़ते हैं और उन्हें सीढ़ियों में उतरने के मदद करते हैं। अरबाज़ जिस तरह से शुरा का ध्यान रख रहे हैं यह देखकर लग रहा है कि या तो शूरा बीमार है या वह प्रेग्नेंट हैं।

End of Feed