Arbaaz Khan on Salman Khan Death Threats: बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की हत्या की जिम्मदेरी लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने ली है। इसी के साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री की मौत के लिए सलमान खान और दाऊद इब्राहिम संग नजदीकी संबंध बताए हैं। इस घटना के बाद बाद से ही सलमान खान की सुरक्षा को लेकर चिंता और भी बढ़ गई है। पुलिस से लेकर सलमान की पर्सनल सिक्योरिटी भी चौकन्ना हो गई है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अब परिवार वालों से लेकर फैंस को भी सलमान खान की सुरक्षा की चिंता सता रही है। इस बीच अब सलमान खान के भाई अरबाज खान ने जान से मारने की इन धमकियों पर रिएक्ट किया है। यह भी पढ़ें- Border 2 की नई फौज में भर्ती हो गए हैं ऐसे-ऐसे 'महारथी', पाकिस्तान को कच्चा चबा जाएगी सनी पाजी की ये बटालियन
Arbaaz Khan reacts to Baba Siddique Death and Salman Khan
बाबा सिद्दीकी के निधन के बाद भी लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान और परिवार के खिलाफ धमकियां जारी रखी हैं। अरबाज खान ने जूम के साथ एक एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा, 'हम ठीक कर रहे हैं। मैं यह नहीं कहूंगा कि हम बिल्कुल ठीक कर रहे हैं क्योंकि परिवार में अभी बहुत कुछ हो रहा है। बेशक, हर कोई चिंतित है।'
अपने भाई के लिए चिंतित हैं अरबाज खान
अरबाज ने आगे कहा, 'मैं यह नहीं कहूंगा कि अभी हम सब ठीक हैं, लेकिन हम अपना बेस्ट करने की कोशिश में लगे हुए हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सरकार और पुलिस के साथ-साथ हम भी वही चीजें करें जिससे कुछ खराब न हो और सलमान खान सुरक्षित रहे। हर कोई अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहा है। हम इसी तरह बने रहना चाहते हैं, ताकी सब ठीक रहे।' सोशल मीडिया पर अब अरबाज खान का ये बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
