Arbaaz Khan Girlfriend Giorgia Andriani: बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान (Arbaaz Khan) और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) आजकल खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। जॉर्जिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर नई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। अब जॉर्जिया का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक सकेंगे। इस वीडियो में जॉर्जिया की मेड बर्तन साफ करने के लिए 70 लाख रुपये मांगते नजर आ रही है। जिसने भी इस वीडियो को देखा वह सभी काफी हैरान हैं।
अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया का वायरल वीडियो
इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं जॉर्जिया
अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया अक्सर अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपनी मेड के साथ एक ऐसी रील बनाई है जिसे देख किसी कोई अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। सोशल मीडिया पर भी यह रील धड़ल्ले से शेयर की जा रही है। जॉर्जिया फिल्म हेरा फेरी के अक्षय कुमार और राजपाल यादव के डायलॉग पर एक रील बनाई है। यह रील उन्होंने अपनी मेड के साथ बनाई है।
Giorgia Andriani Video: ‘70 लाख तो नहीं है मेरे पास’
जॉर्जिया की इस रील में उनकी मेड की कॉमिक टाइमिंग भी लाजवाब नजर आ रही है। जॉर्जिया ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि आप लोगों की हाई डिमांड के बाद अब मेरी रील्स में अल्का वापसी हो गई है। बता दें कि इस रील में किचन में कुछ बर्तन रखे हुए हैं जिन्हें साफ करने के लिए जॉर्जिया की मेड अलका सिंक कह रही है कि इसके लिए कम से कम 70 लाख लगेंगे। जिस पर राजपाल यादव की आवाज में जॉर्जिया कहती हैं कि 70 लाख तो नहीं है मेरे पास। इस वीडियो को देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
बता दें कि अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड लुक्स के लिए जानी जाती हैं और अक्सर ऐसी फनी वीडियो शेयर करती रहती हैं।
