AR Rahman-Saira Banu पर सोशल मीडिया यूजर्स ने दिया मिला-जुला रिएक्शन, कहा- 'अब दिल टूटने वाले गाने...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 20, 2024, 03:23 PM IST

AR Rahman Saira Banu Divorce Twitter Reaction: सायरा बानो और एआर रहमान के तलाक के बाद से हर कोई हैरान नजर आ रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया यूजर्स एकदम अलग ही रिएक्शन देते नजर आए। तो चलिए जानते हैं सोशल मीडिया यूजर्स तलाक की खबर पर क्या लिख रहे हैं।

AR Rahman Saira Banu Divorce Twitter Reaction: ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने शादी के 29 साल बाद पत्नी सायरा बानो को तलाक देने का फैसला किया है। जिसके बाद से इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। तलाक को लेकर सायरा बानो ने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी। इसके बाद एआर रहमान ने भी इसको लेकर अपना रिएक्शन दिया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एआर रहमान और सायरा बानो के तलाक पर अब ट्वीटर भी रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। कई फैंस हैरान नजर आ रहे हैं, तो कुछ ने एकदम अलग ही बात करते नजर आ रहे हैं।

Ar Rahman Divorce

ट्वीटर पर लोगों ने दिया ये रिएक्शन

सायरा बानो और एआर रहमान के तलाक की खबर सामने आने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है। कई इस बात पर भरोसा ही नहीं कर पा रहे हैं। तो वहीं सोशल मीडिया यूजर्स इस खबर पर एकदम अलग अंदाज में रिएक्शन देते नजर आए। कोई मीम्स बनाता नजर आया, किसी अलग होने पर दुख जताया। तो चलिए देखते हैं सोशल मीडिया पर यूजर्स क्या-क्या रिएक्शन दे रहे हैं।

End of Feed