Sikandar: 2 घंटे 20 मिनट लंबी होगी सलमान खान की फिल्म, AR Murugadoss ने किया कन्फर्म

Salman Khan's Sikandar: हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान एआर मुरुगादॉस ने सलमान खान की आने वाली फिल्म 'सिकंदर' के रनटाइम को लेकर बड़ा खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि यह लगभग 2 घंटे 20 मिनट लंबी होने वाली है। फैन्स भी इस मूवी को ईद पर देखने के लिए बेताब हैं।

Salman Khan's Sikandar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली एक्शन-थ्रिलर 'सिकंदर' (Sikandar) का लोगों के अंदर काफी बज नजर आ रहा है। 'सिकंदर' की रिलीज में अब केवल 10 दिन ही रह गए हैं। बीते दिन आई खबरों में निर्माताओं ने सलमान खान स्टारर 'सिकंदर' की रिलीज डेट को कन्फर्म करते हुए बताया कि इसे 30 मार्च यानी रविवार को सिनेमाघरों में पेश किया जाएगा। अब फिल्म का फाइनल कट भी फाइनल भी हो गया है। 'सिकंदर' के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने अब सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के पास सलमान खान स्तर को आने वाले दिनों में भेजने के फैसला कर लिया है।

Salman Khan's Sikandar

इस होगा 'सिकंदर' का रनटाइम

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान की 'सिकंदर' के डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस ने फिल्म कितनी लंबी होगी इस बार में जानकारी दी है। एआर मुरुगादॉस ने कहा, 'सलमान खान और रश्मिका मंदाना की 'सिकंदर' का फर्स्ट हाफ 1 घंटे 15 मिनट और सेकंड हाफ 1 घंटे 5 मिनट का होने वाला है। 'सिकंदर' का टोटल रनटाइम 2 घंटे 20 मिनट का होगा।'

End of Feed