Virat Kohli संग IPL के मजे ले रही हैं अनुष्का शर्मा, Faf Du Plessis संग शेयर की मस्ती भरी फोटो

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 26, 2023, 10:44 AM IST

Anushka Sharma Instagram post: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों अपने पति विराट कोहली की IPL टीम बैंगलोर को सपोर्ट कर रही हैं। वह RCB के मैच में अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में अक्सर नजर आती हैं। अब अनुष्का का इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस संग फोटो शेयर की है।
  • तीनों की यह मजेदार फोटो फैंस को काफी पंसद आ रही है।
  • फाफ ने भी इस फोटो पर रिएक्ट किया है।

Anushka Sharma Instagram post: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों अपने पति विराट कोहली की IPL टीम बैंगलोर को सपोर्ट कर रही हैं। वह RCB के मैच में अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में अक्सर नजर आती हैं। अब अनुष्का का इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इस इंस्टाग्राम पोस्ट में अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस संग मजेदार पोस्ट दे रही हैं। फोटो में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बैठे हुए दिख रहे हैं, वहीं पीछे से फाफ पोज मार रहे हैं। आईपीएल टीन बैंगलोर के कैम्प के साथ अनुष्का शर्मा अच्छा समय बिता रही हैं। अनुष्का की इंस्टाग्राम फोटो पर फाफ डु प्लेसिस ने भी रिएक्ट किया है। वहीं विराट कोहली ने भी इस फोटो पर कमेंट किया है।

anushka sharma instagram story

anushka sharma instagram story

अनुष्का शर्मा की फोटो हुई वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे बैंड का नाम- फ्रैश लाइम सोडा'। दरअसल फाफ ने इस फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाते हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को टैग किया था। जिसके बाद विराट ने भी इस इंस्टाग्राम स्टोरी को रीपोस्ट किया है। विराट ने लिखा, 'हमें क्या बुलाते हैं?'। इस स्टोरी पर रिएक्ट करते हुए फाफ ने कहा, 'मुझे ये पसंद आया'

End of Feed