Ind - PAK T20 World Cup : भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीत लिया। हर कोई भारत के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की तारीफ कर रहा है। अभिषेक बच्चन, कार्तिक आर्यन से लेकर सुष्मिता सेन तक ने भारत की जीत पर खुशी जताई है। अब विराट कोहली की पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने पोस्ट लिखा है। एक्ट्रेस ने पोस्ट में पति की तारीफ करते हुए लिखा है कि ये मेरी जिंदगी का सबसे बेस्ट मैच था। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने इंस्टा पर टीवी पर मैच देखते हुए कुछ फोटोज शेयर की हैं।
virat and anushka (credit pic : instagram)
एक फोटो में विराट कोहली शॉर्ट लगाते हुए नजर आ रहे हैं तो दूसरी फोटो में अश्विन और रोहित शर्मा को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट में विराट कोहली की स्ट्रगल को याद किया। एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा, सुंदर! बेहद सुंदर! आज रात दिवाली की शाम तुमने कई लोगों की जिंदगी में खुशियां भर दी। तुम बेहतरीन इंसान हो मेरे लव। तुम्हारा दृढ़, निश्चय और विश्वास जबरदस्त है। मैं ये यकीन से कह सकती हूं कि मैंने अपनी जिंदगी का बेस्ट मैच देखा है। हालांकि हमारी बेटी ये समझने के लिए अभी बहुत छोटी है कि उसकी मां क्यों कमरे में नाचते हुए चिल्ला रही थी।
अनुष्का ने विराट के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट
एक दिन वो समझ पाएगी कि उसके पिता ने जिंदगी की सबसे बेहतर इनिंग्स खेली थी। वो भी मुश्किल दौर से गुजरने के बाद। ये बहुत मुश्किल भरा समय था, लेकिन इससे वो पहले से ज्यादा मजबूत और ताकतवर बनकर बाहर आए। मुझे तुम पर गर्व है। तुम्हारी ताकत हर तरफ फैलने वाली है और तुम्हारे लिए मेरे प्यार लिमिटलेस है। हर मुश्किल और खुशी में मैं तुमसे प्यार करूंगी।
भारत की शानदार जीत से पूरी देश में खुशी का माहौल है। विराट कोहली ने 53 बॉल पर 82 रन बनाएं। लंबे समय बाद विराट कोहली ने पिच पर शानदार वापसी की है। दिवाली के मौके पर विराट ने पूरे देश को शानदार तोहफा दिया है।
