Anushka not doing Allu Arjun's Movie: बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा को लेकर बीते कुछ दिनों से ये खबरें काफी चल रही हैं कि वो तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म में अहम रोल निभाती दिखाई देंगी, जिसे लोकेश कनगराज बना रहे हैं। अनुष्का शर्मा के फैंस ये खबर पढ़कर काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि वो अदाकारा को बड़ी स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। हालांकि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और अनुष्का शर्मा ने अल्लू अर्जुन स्टारर कोई फिल्म साइन नहीं की है। ऐसे में अनुष्का को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे फैंस को थोड़ा और समय देना होगा क्योंकि अदाकारा का अभी वापसी का कोई मूड नहीं है। (इसे भी पढ़ें: Hera Pheri 3 Controversy: फिर रुकी अक्षय कुमार-परेश रावल-सुनील शेट्टी की कॉमेडी मूवी? मेकर्स पहुंचे कोर्ट)
Image Source: Social Media
Image Source: Instagram
वैरायटी इंडिया ने अपनी ताजा रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है कि अनुष्का शर्मा ने अभी किसी फिल्म को हरी झंडी नहीं दी है। अनु्ष्का शर्मा पिछले 8 सालों से फिल्मों से दूर हैं और उनका अभी वापसी करने का कोई मूड नहीं है। सूत्र ने ये भी बताया है कि उन्हें अल्लू अर्जुन की किसी मूवी के लिए अप्रोच नहीं किया गया है और मीडिया में फैल रही खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। (इसे भी पढ़ें: Bhooth Bangla: 'धुरंधर 2' का अक्षय की फिल्म पर पड़ेगा फर्क? एक्टर ने कहा- 'वो एक एडल्ट फिल्म है लेकिन हमारी...')
लम्बे समय से अटकी पड़ी है अनुष्का शर्मा की चकदा एक्सप्रेस
Image Source: Instagram
बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा को आखिरी बार सिनेमाघरों में फिल्म जीरो में देखा गया था, जिसमें शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी अहम किरदारों में थे। इसके बाद से ही वो ब्रेक पर हैं। कुछ समय पहले अनुष्का शर्मा ने चकदा एक्सप्रेस नाम की मूवी का ऐलान किया था, जिसमें वो भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही थीं लेकिन ये फिल्म भी लम्बे समय से अटकी पड़ी है। फिल्म की शूटिंग बीच में ही रोक दी गई थी, जिसके बाद इसे अब तक शुरू नहीं किया जा सका है। ऐसा माना जा रहा है कि अनुष्का शर्मा इन दिनों पूरी तरह से अपने परिवार को वक्त दे रही हैं। उनको दोनों बच्चे अभी छोटे हैं और पति विराट कोहली क्रिकेट में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में अनुष्का शर्मा ने फिल्मों से किनारा कर लिया है। हो सकता है कि भविष्य में वो फिल्में करती दिखाई दें लेकिन अभी उनका मूवीज में काम करने का मूड नहीं है।
