Metro In Dino Release Date: फिल्म मेकर अनुराग बसु (Anurag Basu) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' को लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म मेकर लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor), सारा अली खान (Sara Ali Khan), पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता, अली फजल, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। सारा और आदित्य फिल्म की लीड एक्टर्स है। पहली बार दोनों साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। मेकर्स ने फिल्म की फिल्म की रिलीज डेट को रिवील कर दिया है। आइए जानते हैं ये फिल्म सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी।
Metro In Dino (credit Pic: Instagram)
साल 2007 में लाइफ इन मेट्रो सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लाइफ इन मेट्रो को दर्शकों को काफी पसंद आई थी। फिल्म की कहानी और गानों ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। फिल्म मेकर अनुराग बसु एक बार फिर नई कहानी के साथ मेट्रो इन दिनों लेकर आ रहे हैं। पहले ये फिल्म 13 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को बढ़ा दिया है। अब फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होगी।
पोस्टपोन हुई मेट्रो इन दिनों की रिलीज डेट
ये एक रोमांटिक ड्रामा मूवी होगी। फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यसूस कर रहे हैं। इससे पहले भूषण कुमार अनुराग की गैंगस्टर, लाइफ इन मेट्रो, बर्फी, जग्गा जासूस और लूडो को रिलीज कर चुके हैं। अनुराग की इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदे हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा और आदित्य अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। सारा हाल ही में पंकज त्रिपाठी के साथ मर्डर मुबारक में नजर आई थी। इसके अलावा एक्ट्रेस 'ए वतन मेरे वतन' में दिखाई दी थी।
