EXCLUSIVE: "अपनी आत्मा को जवाब...", पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया संग काम करने वाले दिलजीत दोसांझ को अनुपम खेर ने दिखाया आईना

बॉलीवुड कलाकार अनुपम खेर ने पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने वाले भारतीय कलाकारों को आईना दिखाते हुए कहा है कि ऐसे एक्टर्स की आत्मा उन्हें इजाजत देती होगी कि वो पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम कर सकते हैं लेकिन उनकी आत्मा इस बात की गवाही नहीं देती है कि वो अपने देश के खिलाफ जाकर काम करें।

बॉलीवुड कलाकार अनुपम खेर जल्द ही अपनी नई फिल्म तन्वी द ग्रेट लेकर दर्शकों के सामने आने वाले हैं, जिसका डायरेक्शन भी खुद उन्होंने ही किया है। अनुपम खेर इन दिनों फिल्म तन्वी द ग्रेट के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जिसके दौरान उन्होंने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ भी खास मुलाकात की। इस दौरान अनुपम खेर ने न केवल अपनी फिल्म के बारे में चर्चा की बल्कि देश से जुड़े कई सारे अहम मुद्दों पर भी बात की। चर्चा के दौरान अनुपम खेर ने दिलजीत दोसांझ के द्वारा पाकिस्तानी एक्ट्रेस संग काम करने पर भी विचार रखे और कहा कि वो अपने देश को किसी भी कीमत पर नहीं झुकने देंगे। अगर किसी को दूसरे देश का कलाकार अपने देश से ऊपर लगता है तो वो उसके साथ काम कर सकता है, चाहें वो दुश्मन देश का ही क्यों न हो...।

Anupam Kher on Diljit Dosanjh

अनुपम खेर ने दिलजीत दोसांझ के पाकिस्तानी हसीना हानिया आमिर संग काम करने पर बात करते कहा, "ये उनकी पर्सनल च्वाइस है। अगर कोई काम करता है तो करता है। हर किसी को अपनी आत्मा को देखना है। अपनी आत्मा को मन में रखकर जो चीज उनको सूट करती है वो करते हैं लेकिन ये मुझे सूट नहीं करता है इसलिए मैं नहीं करता हूं।"

End of Feed