कंगना रनौत के निशाने पर अब होंगे अनुपम खेर, आलिया भट्ट की तारीफ करना पड़ेगा महंगा?

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 14, 2023, 01:24 PM IST

kangana Ranaut will Target Anupam Kher for praising Alia Bhatt: अनुपम खेर ने हाल ही में आलिया भट्ट की तारीफ में एक बड़ा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि वे अनुपम द्वारा आलिया की प्रशंसा करने पर कंगना रनौत के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं।

kangana Ranaut Target Anupam Kher for praising Alia Bhatt: अनुपम खेर अपने नए पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के मुंबई रिसेप्शन से अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अनुपम खेर के साथ आलिया पोज देती नजर आ रही हैं। आलिया ने अनुपम के कंधे पर हाथ रखा हुआ है, इसी के साथ अभिनेता ने एक्ट्रेस के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। इस पोस्ट के जरिए अनुपम खेर ने आलिया को उनके 'जन्मजात अभिनेत्री होने' के बारे में चिढ़ाने वाली बातों की याद दिलाई, जब वह एक्टिंग स्कूल में थीं। अब अनुपम खेर के आलिया के लिए इस तारीफ वाले पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि वे अनुपम द्वारा आलिया की प्रशंसा करने पर कंगना रनौत का रिएक्शन देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। जैसा कि सभी जानते हैं कंगना ने अक्सर सार्वजनिक रूप से आलिया का मजाक उड़ाया है या उनकी आलोचना की है।

Kangana Ranaut, Anupam Kher and Alia Bhatt

अनुपम खेर ने अपने कैप्शन में लिखा, 'प्रिय आलिया भट्ट! इतने लंबे समय के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के रिसेप्शन में आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। आपसे उन दिनों के बारे में बात करना बहुत अच्छा लगा जब आप (एक्टिंग) स्कूल में थीं और मैं कैसे हमेशा आपको एक जन्मजात अभिनेत्री होने के बारे में चिढ़ाते थे। आपकी परफॉर्मेंस से प्यार करते हैं विशेष रूप से गंगूबाई काठियावाड़ी में आप शानदार थे। ऐसे ही आगे बढ़ो! प्यार और प्रार्थना हमेशा!' अनुपम एक्टर प्रिपेयर्स नाम का एक एक्टिंग स्कूल चलाते हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण और वरुण धवन समेत कई सेलेब्स को ट्रेनिंग दी जा चुकी है।

End of Feed