Khosla Ka Ghosla 2: कमल किशोर खोसला के रोल में फिर से हिट होंगे अनुपम खेर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Khosla Ka Ghosla 2 Update: साल 2006 में आई 'खोसला का घोसला' के सीक्वल पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस बीच फिल्म 'खोसला का घोसला' के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज के बारे में बता दिया है।

Khosla Ka Ghosla 2 Update: साल 2006 में आई 'खोसला का घोसला' को लोगों ने काफी प्यार दिया था। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की थी। काफी समय से लोग इस मूवी के सीक्वल के बारे में बात कर रहे थे। इस बीच फिल्म 'खोसला का घोसला' के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस रिपोर्ट को पढ़ने के बाद आपके चेहरे पर स्माइल पर आ जाएगी। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Khosla Ka Ghosla 2 Update

pic credit- Khosla Ka Ghosla 2 film

फिल्म खोसला का घोसला को लेकर सामने आया अपडेट

कल्ट क्लासिक फिल्म खोसला का घोसला के सीक्वल की रिलीज डेट आधिकारिक तौर पर घोषित हो गई है। फिल्म रक्षाबंधन के मौके पर अगस्त 2026 में रिलीज होगी। फिल्म में अनुपम खेर, विनय पाठक, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, परवीन डबास और तारा शर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। मूल फिल्म के निर्देशक दिबाकर बनर्जी की जगह इस सीक्वल का निर्देशन प्रशांत भागिया कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जनवरी 2026 में पूरी हो चुकी है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बताया कि खोसला का घोसला 2 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के अवसर पर रिलीज होगी। फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, सविता राज हिरेमथ और राज हिरेमथ प्रोड्यूस कर रहे हैं।

End of Feed