गलवान के मुद्दे पर अनुपम खेर ने ऋचा चड्ढा पर किया कटाक्ष, बोले- सेना के सम्मान को दांव पर लगाना शर्मनाक...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 25, 2022, 05:15 PM IST

Anupam Kher Reacted on Richa Chadha Galwan Tweet: गलवान पर ट्वीट करना बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा को महंगा पड़ गया है। एक्ट्रेस ने भले ही सबसे माफी मांग ली है। लेकिन सेलिब्रिटीज का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ। अक्षय कुमार के बाद अनुपम खेर ने अपना रिएक्शन दिया है।

Anupam Kher Reacted on Richa Chadha Galwan Tweet: ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) अपने एक ट्वीट की वजह से बुरी तरह से फंस गई हैं। भले ही एक्ट्रेस ने अपने गलवान वाले मुद्दे पर लोगों से माफी मांग ली है। लेकिन आम जनता से लेकर सेलिब्रिटीज तक अपना गुस्सा दिखा रहे हैं। इस मुद्दे पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अशोक पंडित, विवेक अग्रिहोत्रा, के के मेनन समेत कई कलाकारों ने अपनी राय रखी है। अब इस मामले में द कश्मीर फाइल्स एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने रिएक्ट किया है। अनुपम खेर ने ऋचा चड्ढा के ट्वीट को शर्मनाक बताया है।

anupam kher and richa chadha

anupam kher and richa chadha (credit pic: instagram)

ऋचा चड्ढा ने कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी की ट्वीट पर कमेंट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस पाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए ऋचा ने लिखा था, Galwan Says Hi। एक्ट्रेस का ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। लोगों ने भारतीय सेना का मजाक उड़ाने के लिए ऋचा को खूब खरी- खोटी सुनाई थी। एक्ट्रेस ने हंगामे को बढ़ते हुए देख अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था और लोगों से माफी भी मांगी थी।

End of Feed