Annu Kapoor को आया हार्ट अटैक, आनन-फानन में अस्पताल में कराया गया भर्ती

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 26, 2023, 09:11 PM IST

annu kapoor rushed to the hospital After suffered a heart attack: अन्नू कपूर की अचानक तबीयत बिगड़ गई है, सीने की दर्द की शिकायत के बाद में उन्हें तुरंत एडमिट किया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें गुरुवार को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया।

Annu Kapoor suffered a heart attack: बॉलीवुड अभिनेता और पॉपुलर होस्ट अन्नू कपूर से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अन्नू कपूर की अचानक तबीयत बिगड़ गई है, सीने की दर्द की शिकायत के बाद में उन्हें तुरंत एडमिट किया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें गुरुवार को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया। एक्टर मुबई में नहीं बल्कि दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुए हैं। जानकारी के मुताबिक वो दिल्ली किसी काम से आए थे और ली मेरिडियन होटल में ठहरे हुए थे, तभी ये घटना घटी।

Annu kapoor

अब अन्नू कपूर के स्वास्थ्य से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि हॉस्पिटल में उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रहा है। डॉक्टर का कहना है कि वो ठीक हो रहे हैं। सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. अजय स्वरूप के मुताबिक अन्नू कपूर को चेस्ट प्रॉब्लम की वजह से एडमिट कराया गया है। उन्हें कार्डियोलॉजी में डॉ. सुशांत वट्टल के तहत भर्ती कराया गया है। इस समय वो स्थिर हैं और ठीक हो रहे हैं।

End of Feed