अंकिता लोखंडे के पति Vicky Jain ने लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस, टाइगर श्रॉफ संग एक्शन फिल्म से करेंगे धमाका

Vicky Jain Launches Production House: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन ने अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है। इस प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म का भी ऐलान हो गया है, जो भरपूर एक्शन वाली होगी।

Vicky Jain Launches Production House: टीवी इंडस्ट्री में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) स्टार कपल बन चुके हैं। दोनों एक साथ कई रियलिटी शोज में हिस्सा लेते दिखाई देते हैं। हाल ही में दोनों को साथ में लाफ्टर शेफ्स 3 में देखा गया था, लेकिन अब विक्की जैन ने बॉलीवुड की तरफ कदम बढ़ा लिए हैं। विक्की जैन बॉलीवुड में धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। विक्की जैन अपने प्रोडक्शन हाउस को लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम उन्होंने VJ फ्रेम्स रखा है। इस प्रोडक्शन हाउस के साथ विक्की और अंकिता ने इंडस्ट्री में एक नई शुरुआत की है और इस प्रोडक्शन हाउस का पहला प्रोजेक्ट भी काफी शानदार होने वाला है। दावा है कि विक्की जैन का पहला प्रोजेक्ट टाइगर श्रॉफ के साथ होने वाला है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Sanjay Dutt से मिलते ही इमोशनल हुए Salman Khan, बिना देर किए भाईजान ने संजू बाबा को लगाया गले

ankita lokhande and vicky jain

ankita lokhande and vicky jain (photo credit- instagram)

    विक्की जैन ने लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस

    विक्की जैन ने अपने प्रोडक्शन हाउस 'VJ फ्रेम्स' की शुरुआत जन्मदिन वाले दिन की। दावा है कि इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाला पहला प्रोजेक्ट शानदार होगा। विक्की जैन ने अपनी पहली फिल्म की तैयारी पूरी कर ली है और जानकारी के मुताबिक, VJ फ्रेम्स के बैनर तले बनने वाली पहली फिल्म एक्शन से भरपूर होगी और इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ लीड रोल निभाएंगे। फिल्म में टाइगर के साथ अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव अहम रोल निभाएंगे। इस फिल्म को रेमो डिसूजा डायरेक्टर करेंगे। इसके अलावा, फिल्म से जुड़ी बाकी डिटेल्स भी जल्द ही मेकर्स की तरफ से शेयर की जाएगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Exclusive: 'वो ऐसे इंसान नहीं हैं जो...' Salman Khan संग फिल्म के सेट पर हुई लड़ाई पर Anees Bazmee ने तोड़ी चुप्पी

      अंकिता लोखंडे ने शेयर कीं पूजा की तस्वीरें

      अंकिता लोखंडे ने प्रोडक्शन हाउस के लॉन्च की पूजा से जुड़ी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं, जिसमें क्लैप बोर्ड साफ नजर आ रहा है। इसके बाद की तस्वीरों में अंकिता और विक्की अपनी टीम के साथ नजर आ रहे हैं। इस बीच, एल्विश यादव भी दिखाई दे रहे हैं, जो अंकिता और विक्की के काफी करीबी हैं और उनके प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म में दिखाई भी देने वाले हैं।

      प्रोडक्शन हाउस पर विक्की जैन ने कही ये बात

      'वैरायटी' को दिए एक इंटरव्यू में विक्की जैन ने कहा, 'VJ फ्रेम्स को लॉन्च करना एक ऐसा सपना है जिसे पूरा होने में कई साल लगे हैं, और इस सफर की शुरुआत करने के लिए मेरे जन्मदिन से बेहतर मौका और क्या हो सकता था। सिनेमा ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है और VJ फ्रेम्स के जरिए मैं ऐसी कहानियां बनाना चाहता हूं जो लोगों का मनोरंजन करें, दर्शकों से जुड़ें और उन पर गहरा असर छोड़ें। रेमो और शानदार कलाकारों के साथ एक बड़े एक्शन फ्रैंचाइजी से इस सफर की शुरुआत करना इसे और भी खास बनाता है। यह तो बस शुरुआत है, और आगे जो कुछ भी होने वाला है, उसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं।'

      End of Feed