Bobby Deol made 6 pack abs for animal: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) ने फिल्म रेस 3 से बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी की और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बॉबी देओल रेस 3 (Race 3) के बाद से लगातार काम में बिजी हैं। बीते दिनों उनकी सुपरहिट वेब सीरीज आश्रम रिलीज हुई, जिसने व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। ट्रेड पंडित बॉबी देओल की धमाकेदार वापसी देखकर काफी खुश हैं और एक्टर की मेहनत को सलाम कर रहे हैं। बॉबी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी एनिमल में व्यस्त हैं। इसके लिए उन्होंने जबरदस्त बॉडी बनाई है।
Bobby Deol Animal Look
बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर फ्लॉन्ट किए 6 पैक एब्स
बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो 6 पैक एब्स फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं। बॉबी देओल के फैंस इन तस्वीरों को देखकर काफी खुश हो गए हैं और बोल रहे हैं कि वो एनिमल सिर्फ और सिर्फ बॉबी देओल के लिए देखेंगे। एक वक्थ था जब बॉबी देओल डिप्रेशन में थे। बॉबी देओल का परिवार उस दौर को याद करके काफी परेशान होता है लेकिन फैंस को उम्मीद है कि एक्टर की फिजीक देखकर वो बुरी यादें जल्द ही खत्म हो जाएंगी।
एनिमल के लिए बॉबी ने बनाई धांसू बॉडी
बॉबी देओल की बॉडी देखकर फैंस बोले 'रणबीर की खैर नहीं...'
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल की बॉडी देखकर फैंस बोल रहे हैं कि एनिमल में रणबीर कपूर उनके पसंदीदा स्टार के सामने बच्चे दिखाई देंगे। बॉबी देओल ने फिल्म एनिमल के लिए जबरदस्त बॉडी बनाई है, जिसके सामने रणबीर कपूर बौने नजर आएंगे। बता दें फिल्म एनिमल का डायरेक्शन संदीप रेड्डी वंगा कर रहे हैं। इसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बॉबी देओल के साथ-साथ अनिल कपूर (Anil Kapoor) भी अहम किरदार में दिखाई देंगे।
