Animal Pre Teaser: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रणबीर कपूर ने फिल्म का प्री- टीजर रिलीज किया है। प्री टीजर में रणबीर खूंखार अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म के पोस्टर ने दर्शकों को दिल जीत लिया था। यूट्यूब पर एनिमल का टीजर छाया हुआ है। एक्टर इस फिल्म में यूनिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।
Animal Pre Teaser (credit pic: instagram)
एनिमल में रणबीर बड़े बालों में नजर आ रहे हैं। प्री टीजर में एक्टर कुल्हाड़ी लिए मास्क पहने आदमियों को मारते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में कई लोग मास्क पहने हुए खड़े नजर आ रहे हैं। सभी के पास हथियार हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में पंजाबी सिंगर भूपिंदर बब्बल और मनन भारद्वाज गाते दिखाई दे रहे हैं। गाने की अंत में रणबीर कुल्हाड़ी से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्टर के चेहरे पर चोट के कई निशान होते हैं।
यहां देखें एनिमल का प्री- टीजर
एनिमल को संदीप वांहा ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले संदीप वांगा अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह जैसी फिल्में बनाई है। संदीप वांगा की फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना, अनल कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं। रणबीर ने अपने इस लुक के लिए कड़ी मेहनत की है। एक्टर ने इस फिल्म के लिए जबरदस्त बॉडी बनाई है। फिल्म के प्री टीजर ने दर्शकों की उम्मीद को बढ़ा दिया है। ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 11 अगस्त को रणबीर की फिल्म के साथ सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार की ओएमजी 2 साथ में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर तीनों फिल्मों को जबरदस्त टक्कर मिलेगी।
