Tripti Dimri Dance on Ghaghra: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल (Animal) ने तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) को अचानक सोशल मीडिया पर जबरदस्त फेम दिलवा दिया है, वह नेशनल क्रश बन गई हैं। एनिमल के बाद से ही तृप्ति डिमरी की फैन फॉलोइंग आसमान छू रही है, हर तरफ तृप्ति की खूबसूरती की चर्चा हो रही है। फिल्म के बाद से ही फैंस उन्हें भाभी 2 कहकर बुला रहे हैं। खुद तृप्ति डिमरी को भी अचानल मिल रहे इस फेम से खुशी और हैरानी दोनों हो रही है। अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह घाघरा गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- 'तुझसे नाराज नहीं जिंदगी फेम' सिंगर Anup Ghoshal ने दुनिया को कहा अलविदा, लंबी बीमारी ने ले ली सिंगर की जान
ये जवानी है दीवानी फिल्म के इस गाने में रणबीर कपूर और माधुरी दीक्षित एक साथ डांस करते नजर आए थे। यह गाना 10 साल बाद आज भी फैंस के बीच काफी पॉप्यूलर है। अब एक पार्टी के वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें तृत्पि का डांस नजर आ रहा है। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तृप्ति डिमरी का डांस
एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तृप्ति अपनी खूबसूरत अदाओं से घाघरा गाने पर डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो में तृप्ति का डांस देख फैंस खुशी से झूम उठे हैं।
