Animal Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मूवी एनिमल (Animal) ने रिलीज के साथ ही धमाल मचा दिया है। आज फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है। 1 दिसंबर को रिलीज हुई एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन जारी रखा है। रणबीर कपूर की मूवी में बॉबी देओल के साथ ही तृप्ती डिमरी की भी काफी चर्चा हो रही है। एक्ट्रेस को मूवी में ज्यादा स्क्रीन टाइम नहीं मिला है। हालांकि अपने छोटे से स्क्रीन टाइम में भी तृप्ति डिमरी ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है।
Animal Box Office Collection Day 7
यह भी पढ़ें- The Archies Twitter Review: उम्मीदों पर खरी उतरी जोया अख्तर की 'द आर्चीज', लाइमलाइट बटोर ले गईं खुशी कपूर
अगर एनिमल के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो वीकेंड के बाद भी यह कमाल ही कर रहा है। 61 करोड़ की ओपनिंग मिलने के बाद एनिमल में एक बार भी पीछे मुड़कर नहीं देखा है। आइए अब फिल्म के सातवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
Animal Box Office: सातवें दिन एनिमल ने की इतनी कमाई
रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल की मूवी एनिमल को संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनाया गया है। Sainik इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार सातवें दिन एनिमल इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर 15.75 करोड़ की कमाई कर सकती है। जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 328 करोड़ तक पहुंचने वाला है। वहीं दूसरी ओर 6 दिनों के भीतर ही फिल्म 526 करोड़ वर्ल्डवाइड कमा चुकी है।
