Animal Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल (Animal) का ट्रेलर 23 नवंबर को रिलीज कर दिया गया है। इस बीच रणबीर कपूर की इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हाइप है, फिल्म 1 दिसंबर 2023 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले अब फिल्म की ओपनिंग बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। फिल्म एनिमल की हाइप अब एडवांस बुकिंग के जरिए भी साफ नजर आ रही है। फिल्म में विलेन के तौर पर बॉबी देओल को देखने के लिए भी फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
Image Credit: Social Media
यह भी पढ़ें- Tiger 3 Worldwide Collection: 400 करोड़ के क्लब में हुई शामिल सलमान की टाइगर 3, फिल्म ने कमाए इतने करोड़
एनिमल में रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर की जोड़ी भी काफी बज बना रही है। फिल्म में अनिल कपूर, रणबीर के पिता के रोल में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर के बाद से ही दोनों का रिश्ता काफी चर्चा में आ गया है।
शुरू हुई एनिमल की एडवांस बुकिंग कलेक्शन
रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल की फिल्म की एडवांस बुकिंग अब शुरू हो गई है। एडवांस बुकिंग का आगाज एकदम दमदार हुआ है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हर घंटे एनिमल की 10,000 टिकट बिक रहे हैं। जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि एनिमल के जरिए रणबीर कपूर को अपने करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग मिलने वाला है। फिल्म को विक्की कौशल की मूवी सैम बहादुर से सीधी टक्कर मिलने वाली है। हालांकि अभी हाइप के मामले में एनिमल, सैम बहादुर से एक कदम आगे दिख रही है।
