Gadar Turns 25: "मैंने रामायण बनाई...", डायरेक्टर Anil Sharma ने कहानी को लेकर किया बड़ा खुलासा

डायरेक्टर अनिल शर्मा ने 25 साल पहले गदर एक प्रेम कथा नाम की फिल्म बनाई थी, जिसने इतिहास रच दिया था। अनिल शर्मा के अनुसार, उन्होंने रामायण से प्रेरित होकर गदर एक प्रेम कथा बनाई ती।

KEY HIGHLIGHTS
  • अनिल शर्मा की गदर एक प्रेम कथा को हुए 25 साल
  • सनी देओल-अमीषा की जोड़ी ने मचाया था तहलका
  • रामायण से प्रेरित थी गदर एक प्रेम कथा की कहानी

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सफल डायरेक्टर अनिल शर्मा ने 25 साल पहले गदर एक प्रेम कथा नाम की मूवी बनाई थी, जिसने रिलीज के 25 साल पूरे कर लिए हैं। ऐसी बहुत ही कम मूवीज हैं, जिन्हें रिलीज के 25 सालों के बाद भी सेलीब्रेट किया जाता है, जिस लिस्ट में गदर एक प्रेम कथा शामिल है। डायरेक्टर अनिल शर्मा ने गदर को इतनी बड़ी मूवी बनाने के लिए ऑडियंस का धन्यवाद कहा है और माना है कि ऐसी फिल्म किसी भी फिल्मकार की जिंदगी में एक बार ही आती है। अनिल शर्मा के अनुसार, "गदर जैसी फिल्म जिंदगी में एक बार ही बनती है। मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि मैंने इसे बनाया। मैं दर्शकों का भी शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने इसे इतना पसंद किया और इसे सफल बनाया। 25 साल के बाद किसी फिल्म को सेलीब्रेट करना अपने आप में बड़ी बात है। ये मिलेनियल्स की पहली ब्लॉकबस्टर मूवी है, जो इतनी बड़ी सफलता पाने में कामयाब रही है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट न्यूज भी पढ़ें: 'कुमकुम भाग्य' फेम Sanchita Ugale ने की खुदकुशी, विक्की कौशल की 'छावा' में भी आ चुकी हैं नजर

Gadar Turns 25: "मैंने रामायण बनाई थी...", डायरेक्टर Anil Sharma ने कहानी को लेकर किया बड़ा खुलासा

Gadar Turns 25: "मैंने रामायण बनाई थी...", डायरेक्टर Anil Sharma ने कहानी को लेकर किया बड़ा खुलासा

रामायण से प्रेरित थी Gadar Ek Prem Katha

अनिल शर्मा ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए बताया, "गदर एक प्रेम कथा का टाइटल अगर आप ध्यान से देखें तो ये प्यार के लिए लड़ी गई एक जंग थी, जो भगवान श्रीराम ने सालों पहले लड़ी थी। मैंने अपने तरीके से सालों पहले रामायण बनाई थी। जैसे भगवान राम मां सीता के लिए लंका जाते हैं और वहां रावण को हराकर भारत लौटते हैं, वैसे ही गदर एक प्रेम कथा में सनी पाकिस्तान जाते हैं और अपनी सीता लेकर आते हैं। आज के वक्त में पाकिस्तान से बेहतर लंका क्या ही हो सकती है? गदर एक वॉर फिल्म नहीं थी लेकिन ये वॉर फिल्म जैसी लगती है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट न्यूज भी पढ़ें: Raj Nidimoru ने लगाई Salman Khan की बिग बजट एक्शन एंटरटेनर पर पक्की मुहर!!

End of Feed