Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टरार एनिमल (Animal) बीते कई दिनों से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म से रणबीर कपूर का नया लुक कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया है। जिसके बाद अब अनिल कपूर का लुक भी सामने आ गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर का लुक देखकर सभी फैंस को फुल गैंगस्टर वाली वाइब आ रही है। अब अनिल कपूर का ये नया लुक भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अनिल कपूर का एनिमल से लुक जारी होने के बाद कई लोगों को हैरानी हो रही है। 66 साल के अनिल कपूर फिल्म में काफी यंग लग रहे हैं। इस नए पोस्टर को देखकर कोई नहीं बोल सकता है कि उनकी उम्र इतनी हो गई है। फिल्म से अभी सिर्फ अनिल कपूर और रणबीर कपूर का ही लुक सामने आया है। अब फैंस जल्द ही बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना के लुक का भी इंतजार कर रहे हैं।
Anil Kapoor look in Animal
यह भी पढ़ें-
28 सितंबर को रिलीज होगी टीजर
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल 1 दिसंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी हाइप है। अब फिल्म का टीजर भी जल्द ही रिलीज होने वाला है। फिल्म ने अनिल कपूर का पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा, 'एनिमल का बाप, बलबीर सिंह।'
रणबीर कपूर के जन्मदिन यानी 28 सितंबर को एनिमल का टीजर ऑनलाइन रिलीज कर दिया जाएगा। जिसके साथ ही एनिमल को लेकर अब दर्शकों के बीच हाइप और भी बढ़ गई है।
