French President Emmanuel Macron से मिलकर गदगद हुए Anil Kapoor, देखें फोटोज

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर ने फ्रेंच प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की है। इस दौरान की फोटोज एक्टर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इन तस्वीरों पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। अनिल कपूर अपनी फिटनेस के लिए मशहूर हैं। 69 साल की उम्र में भी अनिल बिल्कुल जवान लगते हैं। इस बीच अनिल कपूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वो फ्रेंच प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों के साथ नजर आ रहे है। इन फोटोज पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। आइए नजर डालते है तस्वीरों पर...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- Hema Chaudhary ने Sharad Kapoor को लेकर किया बड़ा खुलासा)

anil kapoor

अनिल कपूर और फ्रेंच प्रेसिडेंट की फोटोज वायरल (pic credit-instagram)

अनिल कपूर ने फ्रेंच प्रेसिडेंट से की मुलाकात

दिग्गज एक्टर अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ नजर आ रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने बताया कि भारत में जब उनकी पहली बार राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात हुई थी, तब दोनों के बीच बातचीत काफी सहज रही थी। उन्हें ऐसा लगा था, जैसे वे एक-दूसरे को कई सालों से जानते हों। अब पेरिस में दोबारा मुलाकात हुई तो वही अपनापन फिर महसूस हुआ। एक्टर ने बताया कि इस बार दोनों के बीच कला, संस्कृति, सिनेमा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ऊर्जा और आर्किटेक्चर जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इतना ही नहीं, उन्होंने मैक्रों के ऑफिस में रखी नेपोलियन के समय की कुछ खास चीजें भी देखीं। अनिल के मुताबिक, इस बातचीत में इतिहास से लेकर आने वाली पीढ़ियों के भविष्य तक कई मुद्दों पर विचार साझा किए गए। अनिल कपूर ने राष्ट्रपति मैक्रों की मेहमाननवाजी और उनके अच्छे व्यवहार के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वह इस दोस्ती को लेकर खुश हैं और उम्मीद करते हैं कि जल्द ही मैक्रों का भारत में फिर से स्वागत करने का मौका मिलेगा।

End of Feed