Ananya Pandey on Aditya Roy Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) इन दिनों आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) संग अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने पहली बार आदित्य रॉय कपूर संग रिलेशनशिप की खबरों पर रिएक्ट किया है। आदित्य का नाम सुनते ही अनन्या पांडे शर्म से लाल हो गई हैं। हमारे सहयोगी Zoom डिजिटल को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अनन्या पांडे ने रिलेशनशिप की खबरों पर रिएक्ट किया है। हालांकि अनन्या ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कहा है, लेकिन आदित्य का नाम सुनते ही वह ब्लश करने लगीं और कुछ भी बोलने से बचती नजर आई हैं। एक इवेंट के दौरान अनन्या पांडे से जब पूछा गया कि क्या वह सिंगल हैं, तो वह इसका जवाब देने से बचती दिखीं। आदित्य संग रिलेशनशिप की खबरों पर अनन्या ने अभी कुछ भी क्लियर नहीं किया है।
aditya roy kapoor and ananya pandey
आदित्य के नाम से शर्म से लाल हुईं अनन्या पांडे
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे से हाल ही में उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सवाल किया गया है, जिसके बाद वह इसका जवाब देनें से बचती नजर आईं। लेकिन यह सवाल सुनते ही अनन्या शर्म से लाल हो गईं और ब्लश करने लगीं। अपने रिलेशनशिप को लेकर अनन्या या आदित्य में से किसी ने भी कुछ भी साफ नहीं किया है। हालांकि बीते दिनों लेक्से फैशन वीक के दौरान दोनों रैम्प वॉक पर एक साथ नजर आए हैं, जिसके बाद उनके रिलेशनशिप की खबरें फैंस सच मान रहे हैं। कई मौकों पर दोनों को एक स्पॉट भी किया गया है।
अनन्या की मां ने दिया था ये बयान
इस बीच कुछ समय पहले अनन्या पांडे की मां भावना ने बयान दिया था कि 'इंडस्ट्री में लिंक अप की खबरें आती रहती हैं, हालांकि अनन्या अभी सिंगल हैं'। अनन्या पांडे की मां के इस बयान के बाद फैंस यह सोचने पर मजबूर हो गए थे कि आखिर अनन्या और आदित्य के बीच क्या चल रहा है?
