Ananya Birthday Celebration: अनन्या पांडे (Ananya Panday) अपने 25वां दिन जन्मदिन मालदीव में सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनों आदित्य रॉय कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि रूमर्ड कपल ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है। एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में एक्टर अपने स्पेशल डे को एन्जॉय करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
Ananya Panday Birthday pic (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Amala Paul Engagement Photo: अमाला ने जगत संग शेयर की सगाई की फोटो, लिप लॉक करता दिखा कपल
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर की है। फोटो में एक प्लेट में पैनकेक और स्ट्रॉबेरी दिखाई दे रहा है जिस पर चॉकलेट सॉस से हैप्पी बर्थडे लिखा हुआ है। एक्ट्रेस ने अपनी और आदित्य की साथ में कोई तस्वीर शेयर नहीं की है।
अनन्या ने दिखाई अपने बर्थडे की झलक
ananya panday
आदित्य और अनन्या ने अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा है। हालांकि कपल एक- दूसरे के साथ अक्सर नजर आता है। कुछ समय पहले ही अनन्या और आदित्य का रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में अनन्या आदित्य का हाथ थामे हुए नजर आ रही थी। अनन्या और आदित्य के रिलेशनशिप के बारे में करण जौहर ने अपने चैट शो कॉफी विद करण में हिंट दिया था। कपल के यूरोप ट्रिप की वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
