Ananya Panday Secretly Celebrates Valentine's Day with Aditya Roy Kapur: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। अनन्या पांडे (Ananya Panday) को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं कि वह एक्टर आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जाता है। वहीं अब ये भी कहा जा रहा है कि अनन्या पांडे ने आदित्य रॉय कपूर के साथ चोरी-छुपे वैलेंटाइन डे मनाया।
दरअसल, अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने तोहफों की तस्वीरें साझा कीं। एक इंस्टाग्राम स्टोरी में जहां अनन्या पांडे के हाथ में रेड हार्ट बलून दिखाई दिया तो वहीं उनके दूसरी स्टोरी में सूरजमुखी के फूल नजर आए। इंस्टाग्राम स्टोरी के साथ-साथ अनन्या पांडे ने वैलेंटाइन डे का गाना भी लगाया। ऐसे में लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि अनन्या पांडे ने चोरी-छुपे आदित्य रॉय कपूर के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया है। हालांकि इस बात पर अभी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता।
बता दें कि अनन्या पांडे (Ananya Panday) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) की मुलाकात करण जौहर के 50वें जन्मदिन पर हुई थी। जहां दोनों को एक-दूजे की बातों में खोए देखा गया। इसके बाद वे स्पेन के एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में भी साथ नजर आए थे। दोनों ने पुर्तगाल में साथ में छुट्टियां भी मनाई थीं, जिससे जुड़ी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। लेकिन अभी तक अनन्या और आदित्य ने इस रिलेशनशिप पर खुलकर बात नहीं की है। इससे इतर वर्क फ्रंट की बात करें तो आदित्य रॉय कपूर जल्द ही 'मेट्रो इन दिनो' में नजर आएंगे। वहीं अनन्या पांडे अक्षय कुमार संग मूवी करती दिखाई देंगी।
