An Action Hero Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना स्टारर को मिली धीमी शुरुआत, 'अनेक' और 'डॉक्टर जी' से भी रह गई पीछे

An Action Hero Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली है। ये फिल्म आयुष्मान की इस साल रिलीज हुईं 'अनेक' और 'डॉक्टर जी' का भी रिकॉर्ड तोड़ने के असफल रही है। यहां देखिए फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

An Action Hero Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की नई फिल्म 'एन एक्शन हीरो' (An Action Hero) 2 दिसंबर को रिलीज हुई है। फिल्म को हिंदी बेल्ट पर कोई बड़ी टक्कर नहीं मिली इसके बाद भी आयुष्मान खुराना की 'एन एक्शन हीरो' को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली है। 'एन एक्शन हीरो' को दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिलने के बाद ये फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर निर्माताओं की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पहले दिन बहुत कम कमाई की है।

Ayusmann Khurrana

आयुष्मान खुराना की फिल्म ने कमाए केवल इतने करोड़

End of Feed