Jolly Llb 3 से अमृता राव कर रही हैं वापसी, अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ मचाएंगी धमाल

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 की शूटिंग चल रही हैं। फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म में अमृता राव भी नजर आएंगी। एक्ट्रेस इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी में अरशद की पत्नी संध्या का किरदार प्ले कर रही हैं। एक्ट्रेस फिल्म के पहले पार्ट में नजर आई थीं।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' (Jolly Llb 3) को लेकर चर्चा में है। फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही हैं। अरशद और अक्षय के साथ इस कोर्ट ड्रामा में हुमा कुरैशी भी नजर आएगी। फिल्म में अमृता राव (Amrita Rao) भी मुख्य भूमिका में है। अमृता फिल्म में संध्या का रोल प्ले करेंगी। एक्ट्रेस ने जॉली एलएलबी के पहले पार्ट में संध्या का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस के काम को लोगों ने खूब पसंद किया था।

सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, अमृता जॉली एलएलबी 3 में अरशद की पत्नी का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म की कहानी पहले पार्ट से शुरू होगी। ऐसे में फिल्म के तीसरे पार्ट में जॉली एलएलबी के पहले और दूसरे पार्ट के सभी कलाकार नजर आएंगे। तीसरा पार्ट में सभी कलाकार अपने-अपने पुराने किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में सौरभ शुक्ला अपने पुराने अंदाज में दिखाई देंगे।

End of Feed