Amol on dating Konkana: बॉलीवुड कलाकार अमोल पराशर और अदाकारा कोंकणा सेन शर्मा का नाम काफी लम्बे समय से जुड़ रहा है। ऐसा सुनने में आ रहा है कि अमोल और कोंकणा सेन शर्मा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन अपने रिश्ते को मीडिया से बचाकर रख रहे हैं। पिछले कुछ समय से इन दोनों के रिश्ते के बारे में काफी कुछ लिखा गया है, जिसके बाद अमोल ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। अमोल ने हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए बताया है कि उनके बारे में छप रही खबरें उनसे बात किए बिना बनाई गई हैं, जिस कारण उनमें कितनी सच्चाई है, उन्हें खुद नहीं पता है।
अमोल पराशर ने इंटरव्यू के दौरान कहा, 'बहुत सारे लोगों को लगता है कि मैं कोंकणा को डेट कर रहा हूं लेकिन किसी ने भी मुझसे इस बारे में बात नहीं की है। सभी लोगों ने अंदाजा लगाया है और खबरें छाप की हैं। अगर कोई मुझसे इस बारे में बात करता तो मैं सच बताया। रही बात मीडिया में आ रही खबरों की तो मैं उन पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं लगाता हूं। मैं अपने बारे में छपने वाली ऐसी खबरों को नजरअंदाज करता हूं।'
बताते चलें कि अमोल पराशर टीवीएफ की सुपरहिट सीरीज ट्रिपलिंग से लोगों के बीच अचानक से चर्चा में आए थे और उसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अमोल लगातार दर्शकों के सामने अच्छा काम पेश कर रहे हैं और लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बीते दिनों उनकी ग्राम चिकित्सालय आई थी, जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला है।
