Ammy Virk on Don 3 Controversy: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) कई दिनों से 'डॉन 3' (Don 3) विवाद को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब यह मामला कानूनी मोड़ ले चुका है। बॉलीवुड में मौजूद कई लोग रणवीर सिंह का सपोर्ट कर रहे हैं तो कईयों का लग रहा है कि अभिनेता को फिल्म नहीं छोड़नी चाहिए थी। बॉलीवुड भी अब दो गुटों में बंट गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि रणवीर सिंह के 'डॉन 3' छोड़ने से फरहान अख्तर को काफी नुकसान हुआ है। एक्सेल एंटरटेनमेंट की ओर से हर्जाने के तौर पर 45 करोड़ रुपये की मांग पर भी सेलेब्स और लोगों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। ऐसे में अब 'डॉन 3' को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब फिल्म '83' में रणवीर सिंह के को-स्टार रहे एमी विर्क ने अभिनेता का सपोर्ट किया है। इतना ही नहीं एमी विर्क (Ammy Virk) ने 'डॉन 3' के मेकर्स पर सवाल उठाए हैं। रणवीर सिंह के करियर के मुश्किल दौर में मेकर्स ने कथित तौर पर उन्हें नजरअंदाज किया था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Alpha Cast Fees: आलिया भट्ट की फीस ने हिलाया बजट, बॉबी-शरवरी को मेकर्स ने थमाई चिल्लर)
एमी विर्क ने किया रणवीर सिंह का सपोर्ट (Pic Credit: Instagram)
'डॉन 3' विवाद पर बोले एमी विर्क
'कनेक्ट सिने' संग बात करते हुए पंजाबी एक्टर और बेहतरीन सिंगर एमी विर्क ने 'डॉन 3' विवाद पर रिएक्शन दिया। एमी विर्क ने रणवीर सिंह का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अभिनेता और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच हुए विवाद की उन्हें पूरी जानकारी तो नहीं है लेकिन उन्हें यह भरोसा है कि इसमें रणवीर सिंह की गलती नहीं होगी। एमी ने आगे कहा कि यह चीजें ज्यादा चर्चा में 'धुरंधर' के बाद मिली रणवीर सिंह को सफलता के बाद आई हैं।
एमी विर्क ने आगे कहा, 'जब रणवीर सिंह की कई फिल्में हुई थीं तो तब आप 'डॉन 3' शुरू कर सकते थे लेकिन उन्होंने अभिनेता को नजरअंदाज किया। अब जब 'धुरंधर' हिट हो गई है तो वे अपने पैसे वापस मांग रहे हैं।' इतनी बड़ी रकम की मांग पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि रणवीर को उन्हें पैसे नहीं देने चाहिए। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Tanu Weds Manu 3: कंगना रनौत-आर माधवन जल्द शुरू करेंगे शूटिंग? फिल्म को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट)
एमी विर्क ने कहा, 'वे जो चाहें कर सकते हैं। उन्हें जो 2-4 करोड़ रुपये मिलने हैं, वे ले लें और आगे बढ़ें। 45 करोड़ रुपये कौन देगा?' एमी विर्क ने यह भी खा कि ऐसे मामले 'किसी नतीजे पर नहीं पहुंचते।' अब देखना दिलचस्प होगा कि 'डॉन 3' को लेकर चल रहा विवाद कहां जाकर खत्म होगा?
