Amitabh Bachchan Did Routine Checkup: बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को हॉस्पिटल में भर्ती कराने की खबरें सामने आई थीं। मंगलवार की रात सोशल मीडिया पर बिग बी के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबरों ने फैन्स को भी चिंता में डाल दिया था। फैन्स के मन में कई सवाल उठने लगे थे। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 83 साल के अमिताभ बच्चन को हॉस्पिटल में भर्ती कराया नहीं गया है। बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन हॉस्पिटल में केवल अपने रूटीन चेकअप के लिए गए थे। (इसे भी पढ़ें: हॉस्पिटल के बाहर पैपराजी पर आगबबूला होकर Salman Khan ने किए कई पोस्ट, बोले '60 साल का हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला...')
अमिताभ बच्चन ने कराया था रूटीन चेकअप (Pic Credit: Instagram)
हॉस्पिटल में भर्ती नही हुए अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन को हॉस्पिटल में भर्ती कराने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन शनिवार को नानावटी अस्पताल गए थे। यह केवल एक रूटीन चेकअप था और जिसे लिए वो हर महीने हॉस्पिटल विजिट करते हैं। रूटीन चेकअप कराने के बाद अमिताभ बच्चन अपने घर लौट आए। (इसे भी पढ़ें: Drishyam 3: मोहनलाल से होगा Ajay Devgn का आमना-सामना, अभिषेक बच्चन ने बताया सच)
पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार बिग बी एकदम ठीक हैं और उनके भर्ती होने की खबरें गलत हैं। शनिवार को अस्पताल में उन्होंने अपना नार्मल चेकअप कराया और घर वापस आ गए। अगले दिन उन्हें 'जलसा' से 'जनक' तक अपनी कार चलाते हुए भी देखा गया था। वह इस समय घर पर ही हैं।' बच्चन परिवार के करीबी ने भी सूत्र को बताया कि, 'यह खबर पूरी तरह से गलत है।'
इन खबरों के वायरल होने के बाद बुधवार की तड़के,अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, 'चील जब होवे शांत तो भैया, तोते बोलन शुरू करें इर बीर फत्ते, कहा, चल हमऊ, पिलावे शुरू करें!!!! बाजरे दी रोटी खा दी, फू पड़ियों दा, साग रे मुंह में डालन लगई जैसे, बोलन लागे काग रे!!!!!'
