अमिताभ बच्चन ने पोस्ट कर उड़ाई लोगों की नींद, भावुक मैसेज देखकर घबराए फैंस

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया है, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस अलग-अलग कयास लगा रहे हैं।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का हर कोई दीवाना है। एक्टर ने बॉलीवुड सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी है। वहीं बिग बी के हेल्थ को लेकर कोई भी खबर सामने आती है तो फैंस का मन घबरा जाता है। हाल ही में बिग बी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद फैंस को काफी ज्यादा चिंता हो रही है। आइए जानते हैं कि अमिताभ बच्चन ने ऐसा क्या लिखा है।

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan

बिग बी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। हर रोज एक्टर एक पोस्ट शेयर करते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा-" जाने का समय आ गया" इस पोस्ट के आगे-पीछे एक्टर ने कुछ नहीं बताया कि किस चीज के जाने का समय आया है नहीं ही कुछ जिक्र किया है, जिस कारण फैंस को बहुत चिंता हो रही है।

End of Feed