अमिताभ बच्चन ने उठाया अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल, शाहरुख की फिल्म Pathaan को किया सपोर्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 16, 2022, 12:31 AM IST

मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे थे। फिल्म फेस्टिवल के मंच पर एक्टर ने अलग-अलग मुद्दों पर बात की। एक्टर ने कहा - आज भी नागरिकता स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल उठाए जाते हैं।

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (KIFF) का उद्धाटन किया है। इस उद्धाटन में सीएम ममता बनर्जी (Mamta Bannerjee) ने उनका सम्मान किया। ममता ने लेजेंड्री एक्टर का फिल्मों में उनके योगदान देने के लिए शुक्रिया अदा किया है और सरकार से भारत रत्न देने की मांग की। फिल्म फेस्टिवल में अमिताभ बच्चन ने अभिव्यक्ति की आजादी पर बात की। उन्होंने फेस्टिवल में ब्रिटिश सेंसरशिप, सांप्रदायिकता और समाजिक एकता जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि इस स्टेज पर मौजूद मेरे सहयोगी इस बात से सहमत होंगे कि अब भी नागरिकता स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल उठाए जाते हैं।

amitabh bachchan (11)

amitabh bachchan (credit pic: ani)

अमिताभ बच्चन ने आगे कहा, पहले के हिसाब से आज के समय के कंटेंट में काफी बदलाव आ गया है। अब कई तरह के सब्जेक्ट हैं। दर्शकों को हमें हल्के में नहीं लेना चाहिए। उनके पास हर तरह का कंटेंट है। ये उनकी मर्जी है कि वो क्या देखने चाहते हैं।

End of Feed