100 करोड़ भारतीय भी नहीं जानते कहां है Amitabh Bachchan का गांव?

Amitabh Bachchan Village: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के बारे में लोग सबकुछ जानना चाहते हैं। आज हम आपको सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के पुश्तैनी गांव के बारे में बताएंगे। क्या आपको पता है अमिताभ बच्चन का गांव कहां है?

Amitabh Bachchan Village: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आज भी करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। 83 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन लगातार फिल्मों, टीवी और विज्ञापनों में एक्टिव नजर आते हैं। फैंस उनकी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात जानना चाहते हैं। बिग बी की शानदार लाइफस्टाइल, परिवार और करियर के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग उनके पुश्तैनी गांव के बारे में जानते होंगे। अमिताभ बच्चन का गांव यूपी (UP) में स्थित है और इसका उनके परिवार से खास रिश्ता रहा है। आज इस खास रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि आखिर अमिताभ बच्चन का पुश्तैनी गांव कहां है और उससे जुड़ी दिलचस्प बातें क्या हैं।-(ये भी पढ़ें-हॉस्पिटल में भर्ती नहीं हुए Amitabh Bachchan, कराया था केवल रूटीन चेकअप)

amitabh bachchan ka gaon kaha hai

कहां है अमिताभ बच्चन का गांव (pic credit- instagram/twitter)

कहां है अमिताभ बच्चन का पुश्तैनी गांव? (pic credit-youtube screenshot)

कहां है अमिताभ बच्चन का गांव?

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का पुश्तैनी गांव उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की रानीगंज तहसील में स्थित बाबूपट्टी गांव है। यह गांव प्रयागराज शहर से करीब 160 से 170 किलोमीटर दूर है, जहां अमिताभ बच्चन का जन्म हुआ था और उन्होंने अपना बचपन बिताया। बाबूपट्टी गांव अमिताभ बच्चन के पिता और मशहूर हिंदी कवि हरिवंश राय बच्चन का पैतृक गांव है। इसी गांव में उनके दादा-दादी भी रहते थे। खास बात यह है कि गांव में हरिवंश राय बच्चन की याद में एक लाइब्रेरी भी बनाई गई है, जो आज भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।-(ये भी पढ़ें-83 साल की उम्र में भी हर दिन काम करना चाहते हैं Amitabh Bachchan, घर में नहीं लगता है बिग बी का मन)

End of Feed