Amitabh Bachchan नहीं हैं 'जलसा' के असली मालिक !! जेठानी रामोला ने 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

Amitabh Bachchan’s Bungalow 'Jalsa': अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले 'जलसा' को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। रामोला बच्चन ने अब साल 1993 में हुए गिफ्ट डीड को चुनौती दी है।

Amitabh Bachchan’s Bungalow 'Jalsa': बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का मुंबई स्थित आलीशान बंगला 'जलसा' काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। हर रविवार अमिताभ बच्चन बंगले के अंदर खड़े होकर अपने से फैन्स मिलते हैं। दरअसल 'जलसा' के मालिकाना हक को लेकर परिवार के भीतर कानूनी विवाद सामने आया है। इस मामले में अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन की पत्नी रामोला बच्चन का नाम चर्चा में है। रामोला ने साल 1993 में हुए गिफ्ट डीड को चुनौती दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nandish Sandhu ने गर्लफ्रेंड Kavita Banerjee संग रचाई शादी, बंगाली रीति-रिवाजों में लिए सात फेरे)

Amitabh Bachchan’s bungalow Jalsa

'जलसा' को खड़ा हुआ विवाद (Pic Credit: Instagram)

आखिर किसके नाम पर है अमिताभ बच्चन का बंगला जलसा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जलसा के मालिकाना हक को लेकर सोसाइटी के रिकॉर्ड और महाराष्ट्र सरकार के प्रॉपर्टी कार्ड में अलग-अलग नाम दर्ज हैं। कपोल हाउसिंग सोसाइटी के रिकॉर्ड में बंगले की मालकिन जया बच्चन बताई गई हैं जबकि महाराष्ट्र सरकार के प्रॉपर्टी कार्ड में रामोला बच्चन का नाम दर्ज होने का जिक्र है। इसी कथित अंतर को दूर करने के लिए रिकॉर्ड में जया बच्चन का नाम अपडेट कराने की कोशिश की गई थी। इसके बाद मामला डिप्टी रजिस्ट्रार ऑफ को-ऑपरेटिव सोसाइटीज, अंधेरी तक पहुंच गया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh ने धमकियों और पाबंदियों के बीच इंदौर में मचाया धमाल, बोले 'किसी के बाप का हिंदुस्तान...')

रामोला बच्चन ने क्यों उठाए 1993 की गिफ्ट डीड पर सवाल?

रमोला बच्चन ने अब साल 1993 की गिफ्ट डीड पर कई सवाल खड़े किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डाक्यूमेंट्स में बंगले का मालिकाना हक जया बच्चन को ट्रांसफर किया गया था। हालांकि रामोला बच्चन इस ट्रांसफर पर सवाल उठा रही हैं। उनका दावा है कि प्रॉपर्टी उनकी इजाजत के बिना जया बच्चन को ट्रांसफर की गई। उन्होंने गिफ्ट डीड की वैधता को चुनौती दी है। अब इस मामले में यह देखना दिलचस्प होगा कि संबंधित प्राधिकरण संपत्ति के दस्तावेजों और दोनों पक्षों के दावों पर क्या फैसला सुनाता है।

End of Feed