Amitabh bachchan Birthday: जब 'बागबान' के सेट पर बिग बी ने बढ़ाई हेमा मालिनी की हिम्मत, एक्ट्रेस ने शेयर किए यादगार किस्से

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 12:04 AM IST

Amitabh Bachchan Birthday: महानायक अमिताभ बच्चन 80 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपने शानदार करियर में बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी के साथ कई लाजवाब और यादगार फिल्में की हैं। बिग बी के जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस ने कई यादगार किस्से शेयर किए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बी आज 11 अक्टूबर को 80 साल के हो गए हैं।
  • हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन ने साथ में कई फिल्में की हैं।
  • दोनों ‘शोले’ व बागबान जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। '

Amitabh Bachchan Birthday: अमिताभ बच्चन ने अपने शानदार करियर में बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी (Hema Malini) के साथ कई लाजवाब और यादगार फिल्में की हैं। दोनों सुपरस्टार एक साथ कसौटी (1974), नास्तिक (1983), शोले (1975) जैसी फिल्मों में नजर आए हैं। आज बिग बी के 80वें जन्मदिन के अवसर पर उनकी सबसे स्पेशल को-स्टार हेमा मालिनी ने उनसे जुड़ी कुछ यादगार किस्से शेयर किए हैं। उन्होंने पहली बार एक साथ काम करने से लेकर फिल्म ‘बागवान’ में काम करने तक के अनुभव शेयर किए हैं।

Amitabh bachchan Birthday

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी

जब दोनों ने पहली बार साथ में किया काम

अभिनेत्री हेमा मालिनी ने बताया, ‘जब हम पहली बार एक साथ काम कर रहे थे, तो अमित जी सेट पर बहुत शांत थे। फिर धीरे धीरे हम बात करने लगे। अमित जी ने मुझे बताया कि पहले बार में उन्होंने मुझे फिल्म ‘अभिनेत्री’ (1970) के सेट पर दूर से ही देखा था।' हेमा ने आगे बताया, 'हमने कसौटी (1974), नास्तिक (1983), देश प्रेमी (1982), नसीब (1981), सत्ते पे सत्ता (1982) और बागबान (2003) जैसी कई फिल्में एक साथ की हैं।'

End of Feed